नोएडा, अप्रैल 19 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। पेयजल बिल के बकायेदारों के लिए अगले महीने छूट की योजना आएगी। तीन महीने तक यह योजना लागू रहेगी। लोगों को अधिकतम ब्याज में 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस महीने हुई बोर्ड बैठक में पेयजल के बिल बकायेदारों को छूट देने का निर्णय लिया गया था। अंतिम दो साल से यह योजना नहीं आ रही थी। बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया था कि छूट की इस योजना को 16 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा।----- यह भी पढ़ें- ओटीएस कैंप के पहले दिन पहुंचे 88 बकायेदार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...