चंदौली, जनवरी 31 -- सकलडीहा। कस्बा स्थित काली माता मंदिर के समीप बीते दो माह से जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त थी, लेकिन काफी हो हल्ला के बाद शुक्रवार को क्षतिग्रस्त पाइप कार्यदायी संस्था ने करा दी। इसके बाद राहत मिली। सकलडीहा में हाइवे निर्माण के दौरान जेसीबी से खोदाई के दौरान जगह जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके चलते कस्बा में कई बार पेयजल की समस्या खड़ा हो गया था। व्यापारियों के हेा हल्ला मचाने के बाद मरम्मत कार्य कराया गया। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि फिलहाल टूटी हुई पाइप की मरम्मत करा दी गई है, जल्द ही अन्य सुधार भी कर दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...