पेयजल पाइप फटने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
बलिया, जून 14 -- बलिया। शहर के जिलाधिकारी आवास को जाने वाली सड़क पर आफिसर्स क्लब के पास पेयजल पाइप फटने से रोज हजारों लीटर पानी नाली में बहकर बर्बाद हो रहा है। सरकार और प्रशासन आमजन को जल संचयन के प्रति जागरूक कर रही है, लेकिन सरकारी मशीनरी की लापरवाही से भीषण गर्मी में हजारों लीटर पानी नाली में गिर रहा है और जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। आश्चर्य तो यह है कि इस रास्ते जिलाधिकारी समेत जिले के आला हुक्मरान एवं जनप्रतिनिधियों का रोज आना-जाना होता है। लेकिन अब तक किसी की नजर नहीं पड़ सकी है। टीडी कालेज चौराहा से हाईडिल कॉलोनी जाने वाली इस सड़क पर जिला उद्योग केंद्र, शिक्षण संस्थान, जिला आयुर्वेद अस्पताल, पावर हाऊस, डीएम, एएसपी, सीएमओ और एसपी जैसे बड़े अधिकारियों के सरकारी आवास भी है। जहां से रोजाना इन अधिकारियों के काफिले गुजरते हैं, लेकिन ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.