बलिया, जून 8 -- हल्दी। सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। गांव की गलियों से लेकर मुख्य सड़के, राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से लेकर हल्दी सहतवार मार्ग के सड़क किनारे ठेकेदार द्वारा सड़कें तोड़ने के बाद उसकी मरम्मत नहीं कराए जाने से ग्रामीणों, मरीजों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सोनवानी ग्रामसभा को जाने वाला मुख्य मार्ग, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी, ब्लॉक मुख्यालयसोनवानी ,पशु चिकित्सालय सोनवानी,बिजली विभाग मुख्यालय और इंटर कॉलेज तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, उसे पाइपलाइन डालने के बाद उसी हालत में छोड़ दिया गया है। हल्की बरसात के बाद स्थिति और खराब हो गई है तथा लोगों का पैदल ...