पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू
नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-तीन के डी ब्लॉक में पेयजल की नई पाइपलाइन डालने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद सेक्टर में गंदे पेयजल की समस्या समाप्त हो जाएगी। लोगों ने बताया कि सेक्टर-तीन के डी ब्लॉक में कई बार पेयजल पाइपलाइन फटने की समस्या सामने आ चुकी। पाइपलाइन फटने से सड़क पर जलभराव की समस्या के साथ पेयजल संकट का सामना भी करना पड़ता था। अनिकेत ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने 150 मीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। सेक्टर में रहने वाले सुधीर ने बताया कि पाइपलाइन के बदले जाने से लोगों को साफ जल की आपूर्ति होगी। यह भी पढ़ें- पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू वहीं, पाइपलाइन फटने और बार-बार जलापूर्ति बाधित की परेशानी का सामना भी लोगों को नहीं करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.