भदोही, अप्रैल 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पाइप पेयजल योजना की जांच गत दिनों बस्ती जिले से आए नामित अधिकारी अधिशासी अभियंता जल निगम योगेंद्र प्रसाद ने की। तीन परियोजना स्थल पर स्थलीय जांच कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को प्रेषित की गई। जांच में बेहतर पानी आपूर्ति मिला। तीनों परियोजनाओं पर एकत्रित हुए ग्रामीणों के चेहरे पर शुद्ध जल आपूर्ति को लेकर मुस्कान बनी रही। अधिशासी अभियंता राजबली ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं की जांच के लिए बस्ती के एक्सईएन योगेंद्र प्रसाद का आगमन हुआ था। इनके द्वारा पेयजल परियोजना डोमनपुर, पाली और अर्जुनपुर में पहुंचकर जांच की गई। यह भी पढ़ें- गर्मी में ग्रामीणों का सूखेगा हलक,नलों से नहीं मिलेगा पानी तीनों स्थलों पर बेहतर व्यवस्था मिली। गर्मी को देखते हुए हर ग्राम पंचायतों में शुद्...