कन्नौज, फरवरी 21 -- तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम के कुशलपुरवा गांव स्थित जल जीवन मिशन की पेयजल टंकी की मोटर ठीक होने और विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद प्रभावित छह गांवों में पेयजल सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है। पिछले पांच दिनों से भीषण जलसंकट झेल रहे करीब 10 हजार ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। घरों तक पानी पहुंचना शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली और सामान्य दिनचर्या पटरी पर लौटने लगी है। टंकी बंद रहने के दौरान ग्रामीणों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा था। कई लोग निजी सबमर्सिबल पंप वाले घरों पर निर्भर थे। जबकि कुछ स्थानों पर हैंडपंप भी खराब पड़े होने से स्थिति और गंभीर हो गई थी। पानी की कमी के कारण पशुओं के लिए भी संकट खड़ा हो गया था। जलापूर्ति शुरू होने के बाद महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.