इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- इटावा। गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या न हो इसे लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इसके लिए अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि पानी की समस्या होने पर लोग ब्लाक मुख्यालय में संपर्क कर सकते हैं। डीएम के निर्देश पर जिले के सभी आठों ब्लाक मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत इनके प्रभारी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...