सोनभद्र, फरवरी 28 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पेयजल को लेकर म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत शिशवा के झापर गांव के ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने एक वर्ष से खराब सोलर रिमूवल प्लांट की मरम्मत न कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सोलर रिमूवल प्लांट की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीण भोला गुप्ता, ओम प्रकाश, रामजी, राजेश कुमार, यशोदा, प्रमिला आदि ने बताया कि गांव के हैंडपंपों में फ्लोराइड की अधिकता को देखते हुए जल निगम ने लगभग 18 लाख की लागत से चार साल पूर्व सोलर रिमूवल प्लांट लगवाया था। यह प्लांट लगभग एक वर्ष से खराब हो गया है। इसके बावजूद संबंधित उसकी मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को फ्लोराइड युक्त दूषित पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इससे पाचन की समस्या, भूख कम लगना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.