गढ़वा, जून 18 -- गढ़वा। प्रतिनिधि जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारजल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। समीक्षा के दौरान डीसी ने ग्रीष्म ऋतु में आमजन को निर्बाध पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संभावित पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए प्रखंड स्तर पर मिस्त्रियों, मुखियागणों, पंचायत स...