भागलपुर, अप्रैल 14 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट शंभूगंज प्रखंड के जंगल झखरा पंचायत के वार्ड संख्या 1 में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार छह माह पूर्व बोरिंग कार्य कराया गया था, लेकिन आज तक लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सका। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत और भी गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.