समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- उजियारपुर। प्रखंड की नाजिरपुर पंचायत के वार्ड एक के ग्रामीण विगत 15 दिनों से पेयजल की समस्या से परेशान हैं। वार्ड का नलजल योजना का बोरिंग खराब होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर भी पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे लोगों में नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। संचालक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय जेई एवं एसडीओ से गुहार लगाकर थक चुके हैं। परंतु समस्या देखने के लिए भी कोई नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर पीएचईडी विभाग पानी की समस्या दो दिनों के अंदर दूर नहीं की तब वे प्रखंड कार्यालय पर बाल्टी और लोटा लेकर प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...