अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा। जोया ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिडौली में पंचायत भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कार्यालय/तकनीकी अधिकारियों के लिए बुधवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक मंडी धनौरा, गजरौला एवं अमरोहा के सभी सचिव, कंसलटिंग इंजीनियर, एडीओ समेत संबंधित विभागों के खंड प्रेरक प्रतिभागी के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीपीआरओ पारुल सिसोदिया जबकि मुख्य प्रशिक्षक यूनिसेफ डिविजनल सलाहकार अब्दुल जांबाज रहे। संचालन राकेश ने किया। उन्होंने पेयजल की स्वच्छता, सुरक्षित जल संग्रहण तथा दूषित जल के उपयोग से होने वाली बीमारियों एवं मृत्यु दर की जानकारी देते हुए स्वच्छ जल एवं स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर विजेंद्र, ब्लॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.