चंदौली, जून 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां कस्बा में जलनिगम पानी टंकी से खंडवारी चौहान बस्ती में विगत तीन माह से जलनिगम की सप्लाई न होने से पानी का संकट गहरा गया है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को जलनिगम कार्यालय पर पहुचकर प्रदर्शन किया। वहीं जलनिगम पर आपरेटर से इसे लेकर जमकर नोकझोक हुई। महिलाओं ने शीघ्र ही सप्लाई शुरू न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।खंडवारी की समूह सखी महिला प्रियंका चौहान ने बताया कि जल निगम में जेई सुनील यादव को 15 दिन पहले पानी नहीं आने की शिकायत दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- खराब पड़े चापाकल व जलमीनार की मरम्मत की मांग अब तक उसका समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन करते हुए बताया कि चौहान बस्ती में पानी घर-घर नहीं पहुंच रहा है और इस भीषण गर्मी में पानी न म...