पेयजल की समस्या दूर न होने पर पानी टंकी पर जड़ा ताला
चंदौली, मई 16 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर गांव में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। शिकायत के बाद भी समस्या दूर न होने पर ग्रामीणों ने पंप हाउस मोटर रूम में ताला जड़कर जमकर हंगामा किया। चेताया समस्या दूर न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि सरफुद्दीनपुर की पेयजल की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी सौतेला व्यवहार कर रहा है। भाजपा बूथ अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि चकरा ग्राम सभा में पानी टंकी का निर्माण हुआ है, लेकिन सरफुद्दीनपुर गांव में पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। विवाद का मुख्य कारण यह है कि सरफुद्दीनपुर गांव की जमीन पर ही सोनबरसा ग्राम सभा के लिए पानी टंकी बनाई गई है। टंकी हमारे गांव में लगी है, लेकिन इसका लाभ दूसरे गांव को दिया जा रहा है।
जलाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.