चंदौली, मई 28 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के पटनवा गांव स्थित अन्नपूर्णा भवन और पंचायत भवन परिसर में पेयजल की व्यवस्था न होने से बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सच्चिदानंद झा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान के खिलाफ नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि परिसर में राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन पानी पीने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन, जल जीवन मिशन की टंकी और सामुदायिक शौचालय एक ही परिसर में स्थित हैं। जल जीवन मिशन का कार्य अभी अधूरा होने के कारण पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- वार्ड संख्या 5 में पेयजल की समस्या कहा कि परिसर में हैंडपंप का रिबोर तो कराया गया, लेकिन उसमें उसकी मशीन नहीं ल...