पेयजल की समस्याओ को लेकर ग्रामीणो ने किया सडक जाम
गोड्डा, मई 27 -- ललमटिया प्रतिनिधि।ईसीएल की राजमहल परियोजना द्वारा पुनर्वासित गांव बसडीहा, हिजुकिता पुनर्वास स्थल में पिछले 5 दिनों से राजमहल परियोजना द्वारा टेंकर द्वारा पेयजल मुहैया नहीं कराने पर बसडीहा गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह राजमहल परियोजना हिजुकिता मुख्य सड़क स्थित हिजुकिता ग्राम के पास अपने अपने घर के जल पात्र को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया और परियोजना प्रबंधन के विरुद्ध जमकर विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि हिजूकिता पुनर्वास स्थल मे बसडीहा गांव को बसाया गया है लेकिन अब तक हिजूकिता पुनर्वास स्थल मे बसडीहा गांव के ग्रामीणो के लिए ईसीएल प्रबंधन के द्वारा पेयजल का स्थाई व्यवस्था नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- पानी के लिए कड़ी धूप में करगली बाजार की महिलाओं का विरोध-प्रदर्शन, रोड जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.