बेगुसराय, जून 16 -- मंझौल। अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। अस्पताल के प्रबंधक गौरी शंकर ने मंगलवार को बताया कि तीन आरओ एवं दो चापाकल अस्पताल में लगाए गए हैं। तीन-चार दिन पहले एक चापाकल लैब के पास लगाया गया है जिसका पानी पीने योग्य है। भीषण गर्मी में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने से मरीजों एवं उनके अटेंडेंटों को राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...