पेयजल की लो प्रेशर की समस्या झेल रहे लक्सर कस्बेवासी
रुडकी, जून 29 -- लक्सर, संवाददाता। कस्बे में टंकी का पानी लो प्रेशर होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पानी का प्रेशर सही किए जाने व पानी का समय सारिणी निर्धारित किए जाने की मांग की है। कस्बे की 35 हजार की आबादी को जल संस्थान द्वारा पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन पिछले लगभग एक महीने से ग्रामीणों को लो प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से टंकी का पानी उनके घरों में रखे टैंकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण छोटू चौधरी, सतवीर चौधरी का कहना था कि पानी का प्रेशर कम होने की वजह से एक महीने से उनकी कालोनी में पानी नहीं आ पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.