पेयजल की बर्बादी पर सख्ती, 48 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी
फरीदाबाद, जून 8 -- फरीदाबाद, सरसमल। गर्मी के बीच पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए जल जीवन मिशन के तहत सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पेयजल का दुरुपयोग करने वाले 48 उपभोक्ताओं की पहचान कर उन्हें नोटिस थमाए गए। विभागीय टीमों ने गांवों में पहुंचकर जांच की और जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। अभियान बल्लभगढ़ ब्लॉक के भनकपुर, सिकरोना और करनेरा गांवों के साथ तिगांव ब्लॉक के मंझावली गांव में चलाया गया। टीमों ने उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां पेयजल को व्यर्थ बहाया जा रहा था या उसका उपयोग सब्जियां तथा हरा चारा उगाने जैसे कार्यों में किया जा रहा था। जांच के दौरान ऐसे मामलों को चिह्नित कर संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए। यह भी पढ़ें- सुनवाई: समाधान शिविर में पेयजल किल्लत की शिकायतों की भरमारजल संरक्षण अभियान की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.