पेयजल की पाइप लाइन लीकेज, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
मेरठ, जून 20 -- खरखौदा नगर में पेयजल की पाइप लाइन लीकेज होने से कस्बावासियों की पेयजल की परेशानी हो रही है। घरों में दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कस्बा स्थित बस स्टैंड के समीप दो दिन पूर्व मुख्य पाइप लाइन लीकेज हो गई। पाइप लाइन लीकेज होने से नागरिकों को पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे नागरिकों को नहाते, पशुओं को नहलाने तथा पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं पाइप लाइन लीकेज के कारण नागरिकों के घरों में गंदा पानी पहुंचने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिकों ने नगर पंचायत में घरों में गंदा पानी पहुंचने की शिकायत की, इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष राज गौतम ने बताया कि पाइप लाइन को ठीक कराया जा रहा शीघ्र ही नागरिकों को समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.