रुद्रपुर, जनवरी 6 -- खटीमा, संवाददाता। वार्ड संख्या-14 के निवासी मंगलवार को जल संस्थान के कार्यालय में पहुंचे। वार्ड के लोगों ने कहा कि उनके वार्ड में पुरानी पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण नलों में गंदा पानी आ रहा है। यह पानी पीने योग्य नहीं है। वार्ड सभासद विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में जल संस्थान की पाइप लाइन से आ रहे गंदे पानी को बोतलों में लेकर पहुंचे। वार्ड के लोगों ने कहा कि बीते कुछ दिनों से उन्हें पीने का पानी साफ नहीं मिल रहा है। यह गंदा पानी पाइप लाइन की लीकेज की वजह से आ रहा है। इस संबंध में उन्होंने क्षेत्र के जेई को मौखिक जानकारी दी थी, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां हरीश जोशी, महेश ओली, केएन शर्मा, जितेंद्र कापड़ी, मनोज कुमार, पीएस पोखरिया, प्रदीप शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...