बांका, अप्रैल 30 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 अन्तर्गत रामदेवकित्ता गाँव के ग्रामीणों के धैर्य का बांध बुधवार को आखिरकार टूट गया।भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से आजिज आकर ग्रामीणों ने गांव में ही अधूरे पड़े जलमीनार के पास पीएचईडी विभाग और संवेदक के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन करने वालों में गांव के दर्जनों महिला व पुरुष शामिल थे। रितेश कुमार गुप्ता,बैजनाथ बारीक,संजय बारीक,बबलू बारीक,अशोक मंडल,वकील बारीक,दिलीप ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी उदासीनता और संवेदक की मनमानी के कारण वे बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। यह भी पढ़ें- पेयजल की किल्लत से परेशान गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोधग्रामीणों की समस्याएँ रामदेवक...