पेयजल का सम्मान व संरक्षण को लेकर ली शपथ
चाईबासा, अगस्त 1 -- चाईबासा। भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित जल संचय-जन भागीदारी : कैच द रेन 2026 अभियान एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल का सम्मान एवं संरक्षण अभियान के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पेयजल का सम्मान एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपायुक्त समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अभियान के दौरान ग्राम सभाएं, जल चौपाल, रैली, शपथ ग्रहण एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.