गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में पेयजल के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि जो लोग पेयजल का इस्तेमाल फर्श या वाहनों की धुलाई के लिए करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे उल्लंघनकर्ताओं के न केवल चालान काटे जाएंगे, बल्कि उनका पेयजल कनेक्शन भी काटा जा सकता है। सोमवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त यश जालुका ने निगम की टीम के साथ शहर के कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल आपूर्ति और उसके उपयोग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर पानी का दुरुपयोग होता मिला, वहां संबंधित लोगों को मौके पर ही चेतावनी दी गई। अतिरिक्त निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण के नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में दोबारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.