अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- महरुआ। भीटी विकास खंड के ग्राम पंचायत चंदापुर में पानी की टंकी लगे दो वर्ष बीत गए लेकिन अभी तक सभी घरों में कनेक्शन नहीं हो सका। रामजीत शर्मा, रामलखन ने कहा कि कनेक्शन के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने कहा पेयजल आपूर्ति में की जा रही मनमानी की शिकायत सीएम पोर्टल पर की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...