पेयजल और सफाई की गंभीर समस्या से परेशानी
धनबाद, मार्च 13 -- लोयाबाद। धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या आठ में जर्जर सड़क, कचरा यार्ड डंप, पीने का पानी, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोग विस्थापन जैसी मूलभूत समस्या बनी हुई है। इस वार्ड में खासकर जर्जर सड़कों की की समस्या से लोग खासे परेशान है। कनकनी चार नंबर से धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग कोणार्क मोड़ तक जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क काफी जर्जर व गड्ढे नुमा बन चुकी है। लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर पैदल चलना मुश्किल है। इसके अलावा गडरिया मोड़ से टिक मनी गडरिया तक जर्जर सड़क है, जिसपर लोगों को पैदल चलना मुश्किल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.