बोकारो, जून 23 -- जिले के सिवनडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय (हिंदी) में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक कुल 164 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि नौ शिक्षक कार्यरत हैं। इसके बावजूद स्कूल परिसर में एक भी चापाकल नहीं है। भीषण गर्मी के दिनों में प्यास लगने पर बच्चों को स्कूल छोड़कर गांव के बीच स्थित चापाकल तक जाना पड़ता है। इससे न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है, बल्कि तेज धूप में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ जाता है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि पेयजल संकट की जानकारी विभागीय अधिका...