पेयजल और गंदगी के खिलाफ चार घंटे रोका काम
धनबाद, मई 27 -- बस्ताकोला बीसीसीएल क्षेत्रीय कार्यालय में पेयजल संकट, गंदगी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में मंगलवार को सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। नाराज कर्मियों ने मुख्य गेट पर धरना दिया, जिन्हें जनता मजदूर संघ बच्चा गुट का भी समर्थन मिला। जमस के केंद्रीय नेता रामकृष्ण पाठक व क्षेत्रीय सचिव अक्षय लाल यादव ने कहा कि कार्यालय में रोजाना 400 कर्मी आते हैं। यहां पीने का पानी तक नहीं है। यहां का शौचालय भी गंदा है। सूचना पर महाप्रबंधक एसके गायकवाड़ पहुंचे और वार्ता की। उन्होंने तत्काल हर विभाग में घड़े के पानी की व्यवस्था करने तथा नियमित बाथरूम सफाई व कचरा उठाव का आदेश दिया। इसके बाद कर्मी शांत हुए और करीब चार घंटे बाद हड़ताल समाप्त हुई। मौके पर रामकृष्ण पाठक, अक्षय लाल यादव, मनोरंजन कुमार, एस के गायकवाड़, एच एन तिवारी, शिवम कुमार, राजू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.