हजारीबाग, जून 24 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि । झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद हरली गांव पहुंचे एवं महेश राणा की बेटी अंशु कुमारी की शादी समारोह में शामिल हुए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने बूके देकर मंत्री का स्वागत किया। महेश राणा कि बेटी को शुभ आशीर्वाद दिया। मौके पर संजीव बेदिया ने मंत्री से बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में पिछले 8 वर्षों में लंबित पड़ा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जलमिनार योजना को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया। मौके पर योगेंद्र प्रसाद पेयजल एवं स्वास्थ्य मंत्री, संजीव बेदिया अध्यक्ष झामुमो जिला हजारीबाग, महेश राणा, संजय भुइयां,हेमंत भुइयां, मुकेश रावत, शंकर भुइयां,राम सागर महतो , महेश राणा, रामकुमार राणा, कन्हैया राणा ,संतोष राणा इकलाल राणा, गणेश भुइयां,फलेन्द्र गंझु, चुरामन ग...