नोएडा, मार्च 14 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की 92 बिल्डर सोसाइटियों समेत 29 हजार से अधिक आवंटियों पर पेयजल बिल का 270 करोड़ रुपये का बकाया है। ऐसे लोगों को प्राधिकरण ने बकाया राशि जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। इसके बाद ब्याज लगाने के साथ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले बड़े बकाएदारों पर सख्ती की जाएगी। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक आवंटियों को वर्तमान दर पर पेयजल का बकाया बिल जमा करने का आखिरी मौका 31 मार्च तक दिया गया है। इसके बाद एक अप्रैल से बकाया राशि पर वित्तीय वर्ष 2026-2027 का ब्याज जुड़ जाएगा। हर साल पेयजल के शुल्क में 10 फीसदी की वृद्धि भी हो जाती है। ऐसे बकाएदारों पर बोझ बढ़ जाएगा। ग्रेटर नोएडा में 51 हजार से अधिक पेयजल के कनेक्शन हैं, जिनमें से 29 हजार से अधिक आवंटियों पर करीब ...