पेयजल आपूर्ति में लापरवाही क्षम्य नहीं : बीडीओ
मिर्जापुर, मई 19 -- पटेहरा। बीडीओ सिद्धार्थ मिश्र ने सोमवार को ब्लाक सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शासन से संचालित प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, फेमिली आईडी के लक्ष्य पूर्ति और पेयजल समस्या निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मनरेगा में ई-केवाईसी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास की पूर्णता शत-प्रतिशत करने की हिदायत दी। बीडीओ ने आईजीआरएस का समय से निस्तारण करने की हिदायत दी। उन्होंने सभी ग्रामसचिव को तीन दिवस के अंदर लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए निर्देश जारी किया। कहा शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। पेयजल संकट को देखते हुए आंधी-तूफान में विद्युत व्यवस्था फेल होने की स्थिति में जनरेटर आदि की व्यवस्था न्याय पंचायत स्तर पर करने का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.