गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के कई इलाकों में शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर लोगों ने गुजारा किया। वहीं, इंदिरापुरम के अभय खंड-तीन में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण दो दिन से लोगों को पानी नहीं मिला। वसुंधरा, वैशाली, राधेश्याम पार्क और इंदिरापुरम के कई इलाकों में बुधवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रही। सबसे अधिक दिक्कत अभय खंड-तीन में देखने को मिली, जहां पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 200 परिवारों को पानी नहीं मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण कार्य के चलते इलाके में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते बीते दो दिन से आपूर्ति बाधित है। इंदिरापुरम निवासी कैलाश रावत ने बताया कि सुबह टंकियों में पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.