गाज़ियाबाद, मार्च 19 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम और आसपास के कई गुरुवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीद गुजारा करना पड़ा। वसुंधरा सेक्टर- तीन निवासी कमल रावत का कहना है कि हर बार त्योहार पर पानी की समस्या उत्पन्न होती है। नवरात्र के दिन भी आपूर्ति बाधित रही। राधेश्याम पार्क निवासी डॉ. एससी बंसल का कहना है कि लगातार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नलों में काले रंग का पानी आ रहा है। जिसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। मामले में जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद का कहना है कि पेयजल लाइन कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही लोगों को साफ पेयजल मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...