पेयजल आपूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, मई 19 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। पेयजल आपूर्ति न होने से नाराज बभनी ब्लाक के बडहोर गांव के बारी मोहल्ला ग्रामीणों ने मंगलवार को बाल्टी-डब्बा लेकर प्रदर्शन किया। हर घर नल योजना का नल एक वर्ष पहले लगाया गया था। उन्होंने गांव में शीघ्र पेयजल आपूर्ति कराए जाने की मांग र्की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पहले गांव में हर घर नल योजना के तहत आधार कार्ड लेकर पानी का कनेक्शन दिया गया। एक दो बार पानी आया फिर बंद हो गया, इसके बाद आज तक नहीं आया। अन्य मौसम में स्थानीय संसाधनों से पानी की जरूरत को पूरा करते रहे। लेकिन इस भीषण गर्मी में स्थानीय संसाधन जैसे कुएं तालाब भी सूख गए हैं। पानी के लिए लोगों को समस्या पैदा हो गई है। लोगों को भरोसा था कि भीषण गर्मी में हर घर नल योजना का पानी सप्लाई से लोगों की जरूरत पूरी करेगा, लेकिन यह योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.