चंदौली, फरवरी 28 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बे में बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज कस्बावासी शुक्रवार को बाल्टी लेकर सड़क पर उतर आए। आरोप लगाया है कि लगातार पानी की आपूर्ति बंद है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। होली का पर्व भी नजदीक आ चुका है। इसके बाद भी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने है। वहीं विभाग का कहना है कि मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। जल्द ठीक करा दिया जाएगा। कस्बावासियों का कहना है कि आगामी एक सप्ताह से जल निगम की मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में पूरी तरह ठप है। जलजीवन मिशन के तहत हर गांवों में पानी टंकी निर्माण का भले ही दावा किया जा रहा है। लेकिन बीते एक सप्ताह पूर्व टिमिलपुर स्थित जल निगम की पानी टंकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.