चंदौली, फरवरी 27 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा कस्बे में बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज कस्बावासी शुक्रवार को बाल्टी लेकर सड़क पर उतर आए। आरोप लगाया है कि लगातार पानी की आपूर्ति बंद है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। होली का पर्व भी नजदीक आ चुका है। इसके बाद भी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने है। कस्बावासियों का कहना है कि क्षेत्र की पाइप लाइन जर्जर होने से लगातार इस तरह की समस्या आ रही है। इसी में फोर लेन सड़क निर्माण के लिए खोदाई के दौरान भी कई जगह पाइप खराब हो गई है। सड़क निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की मनमानी और जलनिगम की अनदेखी के चलते लोग पानी के लिए परेशान हैं। इससे नाराज कस्बा वासियों ने बाल्टी लेकर के कस्बे में प्रदर्शन किया। समाजसेवी गोविंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.