चम्पावत, अप्रैल 9 -- मृदुल पांडेय, टनकपुर। टनकपुर के वार्ड नंबर चार में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी दीपक भट्ट ने इस संबंध में डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि वार्ड में नई पाइप लाइन बिछाने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सतीश कुमार, मुकेश कुमार, पूजा, कन्हैया, शिव कुमार ने समस्या दूर करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...