बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका के वार्डों में जलापूर्ति की स्थिति को सुचारू रूप से बेहतर करने के लिए कवायद शुरू की है। वार्डों में लो-प्रेशर सहित अन्य वार्डों में पाइपलाइन को जोड़ने के लिए मालवीय रोड पर बोरिंग के लिए कार्य योजना बनाई गई है। 15 वें वित्त आयोग से मालवीय रोड पर बोरिंग कराने के लिए पहल की गई है। कार्य योजना के तहत 40 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। शहर के मालवीय रोड सहित अन्य वार्डों में लो-प्रेशर सहित पेयजल की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी के समय में वार्डों में पेयजल के लिए किल्लत उठानी पड़ रही है। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया 15 वें वित्त आयोग से बोरिंग के लिए प्रस्ताव भेजा गया हैं। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।--

हिंद...