नोएडा, मई 1 -- नोएडा, उदय सिंह। फोनरवा ने नोएडा के सीईओ को पत्र लिखकर शहर में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही पुरानी और जर्जर सीवर लाइनों को सुधाराने की मांग की। फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव केके जैन ने बताया कि पिछले काफी समय से कई सेक्टरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। सीवर और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं हल की जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...