पटना, जनवरी 13 -- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को जलापूर्ति योजनाओं का प्रभावी संचालन और सख्त निगरानी का निर्देश दिया। हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचे, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मंत्री मंगलवार को विभागीय डायरी एवं कैलेंडर-2026 के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर घर नल का जल योजना ने न केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर, स्वास्थ्य, महिलाओं के सम्मान तथा समग्र सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में राज्य के 1.14 लाख से अधिक वार्डों में लगभग 1.20 लाख जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण किया गया है। इनसे 1.86 करोड़ घरों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.