पेयजलापूर्ति सही न होने पर दो कर्मचारियों को हटाया
गंगापार, मई 12 -- सिरसा/ मेजा। सिरसा कस्बे में कुछ वार्डो में पेयजलापूर्ति सही न होने से शिकायत पर चेयरमैन लखन केशरी ने सुबह चार बजे के लगभग एक पंप मशीन का औचक निरीक्षण किया। वहां पर दो कर्मचारी नहीं मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए चेयर मैन ने दोनों को वहां से हटा दिया।चेयरमैन के औचक निरीक्षण की जानकारी कस्बे के अन्य पंप चालकों को हुई तो वह सावधान हो गए, अब निरंतर समय पर जलापूर्ति की जाने लगी। सिरसा कस्बे के ग्यारह वार्डो में पेयजलापूर्ति के लिए कुल छह पंप स्थापित हैं। इनमें पुरा जगन्नाथ में 03, बालमुकुन्दनगर 01 गांधी नगर व कृष्णा नगर में हैं। चेयरमैन ने बताया कि बिजली व्यवस्था सही न होने पर पेयजलापूर्ति के लिए टैंकर से सप्लाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.