देवघर, मार्च 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय के महापौर कक्ष में बुधवार को नवनिर्वाचित महापौर रवि कुमार राउत की अध्यक्षता में देवघर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक एवं सफाई प्रभारी के साथ बैठक की गई। इस दौरान महापौर ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। महापौर ने सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक और सफाई प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई की व्यवस्था डोर स्टेप एवं मुख्य मार्ग में सुदृढ़ की जाएगी। तत्काल प्रभाव से टीम का गठन कर छोटे और बड़े नाले की बेहतर सफाई की जाएगी। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार एवं उसकी सक्रियता से निगरानी की जाएगी। डोर स्टेप कूड़ा उठाव के लिए प्रतिनियुक्त गाड़ियों में अनिवार्य रूप से स्वच्छता गीत बजाए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता महाअभियान में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.