पेयजलापूर्ति योजना में सुधार को कोर्ट ने दिया 20 अगस्त का समय
साहिबगंज, अगस्त 6 -- साहिबगंज। साहिबगंज शहरी जलापूर्ति योजना को लेकर विभाग को 20 अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट में सुधार संबंधी रिपोर्ट सौंपने का समय मिला है। यहां के सामाजिक कार्यकर्ता सिधेश्वर मंडल ने शहरी पेयजलापूर्ति योजना को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। बीते दिनों विभाग की ओर से कोर्ट में दाखिल हलफनामा में कहा गया है की काम काफी हद तक पूरा हो चुका है, फिर भी यह स्वीकार किया गया है कि कुछ मुद्दों को सुलझाने की जरुरत है। विशेष रूप से नगर परिषद की ओर से परियोजना के अधिग्रहण व पाइपलाइनों में रिसाव से संबंधित मुद्दे को सुलझाने को दो सप्ताह का समय मांगा था। याचिकाकर्ता सिधेश्वर मंडल ने बताया कि इसके बाद कोर्ट ने सभी समस्या को सुलझा कर इस मामले में आगे विचार के लिए 20 अगस्त को समय दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.