सासाराम, मार्च 10 -- सासाराम, नगर संवाददाता। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर मंगलवार सुबह आठ बजे कई लोग बाल्टी- बर्तन के साथ पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। जिससे सुबह-सुबह आवागमन प्रभावित हुआ। मोहल्ला करन सराय से आए लोगों का कहना था कि गत एक माह से पेयजलापूर्ति ठप है, जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है। अड्डा रोड, करन सराय, पुराना बस पड़ाव के इलाके में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.