पेयजलापूर्ति को लगेंगे तीन नए नलकूप, रिबोर होंगे 80 हैंडपंप
अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर में पेयजलापूर्ति दुरुस्त करने की कवायद के बीच नगर पालिका तीन नए नलकूप लगवाएगी। गर्मी से पहले शीतल जल की व्यवस्था के लिए सभी 42 प्याऊ को ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा खराब पड़े 80 हैंडपंप रिबोर कराए जाएंगे। नगर पालिका पेयजलापूर्ति पर करीब एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च करेगी। नगर पालिका ने गर्मी से पहले पेयजलापूर्ति दुरूस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। शहर में नगर पालिका के कुल 1025 हैंडपंप हैं। इनमें 80 हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। पालिका सभी 80 हैंडपंपों को गर्मी से पहले रिबोर कराएगी। इसके अलावा सभी 42 प्याऊ को भी ठीक कराया जाएगा ताकि भीषण गर्मी के दौरान शहर के चौक-चौराहों से लेकर बाजार और सार्वजनिक स्थानों तक लोगों को शीतल जल के लिए भटकना न पड़े। गर्मी में पेयजलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.