पेयजल, सीवर की समस्या है तो कंट्रोल रूम में करें शिकायत
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। शहर में बढ़ती पेयजल समस्या को लेकर अब जलकल विभाग गंभीर हुआ है। भवनस्वामी पेयजल और सीवर से जुड़ी शिकायतें जलकल विभाग के कंट्रोल रूम में कर सकते हैं। जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि शहरवासी पानी और सीवर से जुड़ी समस्याओं को मोबाइल नंबर 9415125023 पर शिकायत कर सकते हैं। महाप्रबंधक के अनुसार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। ऐसे में जबर्दस्त बिजली कटौती हो रही है। बिजली सप्लाई बंद होने से नलकूपों से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। दो तिहाई शहर में बिजली संकट के चलते पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- मुंगेर में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम का राहत अभियान, टैंकर से घर-घर पहुंच रहा पानी कई जगह सीवर लाइन भी चोक होने की शिकायत मिल रही है। दोनों समस्या के लिए लोग जलकल के कंट्रोल रूम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.