पेयजल, शिक्षा और जमीन समस्या पर होगा आंदोलन : सुदेश महतो
रांची, जून 2 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड में आजसू, बीएलओ टू, युवा आजसू और महिला पंचायत प्रभारी की संयुक्त बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पेयजल, शिक्षा और जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आंदोलन की तैयारी तेज करने को कहा। साथ ही बीएलओ टू सदस्यों से बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ने की बात कही। बैठक में पेयजल, शिक्षा और जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर जल्द आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर केंद्रीय कमिटी के जयपाल सिंह, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, बबलू खान, सूकरा मुंडा, श्याम महतो, सुषेण प्रमाणिक, रमेश सिंह मुंडा, फणीभूषण मुंडा, विपत्त भंजन सिंह मुंडा, वीरेंद्र मुंडा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.