गोड्डा, मई 4 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय गोड्डा जिला के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सोमवार को बसंतराय प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों, अभिलेखों के संधारण और कर्मियों की उपस्थिति की बारीकी से जांच की।
कार्यालय परिसर की सफाई इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति पर भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की लापरवाही या अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जल जीवन मिशन की समीक्षा निरीक्षण के क्रम में जल जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.