पेमिया ऋषिकेश विवि की स्वीकृति गौरवपूर्ण उपलब्धि
बोकारो, जुलाई 3 -- चंदनकियारी। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल स्तर से पेमिया ऋषिकेश विश्वविद्यालय, चंदनकियारी, बोकारो की स्थापना को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर विश्वविद्यालय की प्रायोजक संस्था ऋषिकेश महतो मेमोरियल पब्लिक एजुकेशनल ट्रस्ट ने इसे चंदनकियारी बोकारो एवं धनबाद सहित पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष, टुंडी विधायक एवं झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की ओर से ये स्वीकृति क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए युग की शुरुआत करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पेमिया ऋषिकेश विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान कर राज्य तथा देश के विद्यार्थियों के लिए एक उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.